पत्रकार व छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा नहीं रहे*



कोरबा वरिष्ठ पत्रकार और छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा का हृदयाघात से निधन हो गया।  स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसे NKH हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था,  जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। विनोद सिन्हा कोरबा पत्रकारिता के एक जाने-माने नाम थे। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर में कई अखबारों के लिए काम किया और समाज के विभिन्न मुद्दों पर अपनी आवाज उठाई।


विनोद सिन्हा छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। उन्होंने अखबार वितरकों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव काम किया। सामाजिक कार्यकर्ता, ईमानदारी और सेवाभाव उनके व्यक्तित्व की पहचान थी। विनोद सिन्हा के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post