Anchor :- जनपद लखनऊ में आज राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि0 के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के जिले से आये हुए सभी जिलाध्यक्षों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। वही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार को भी उत्कृष्ट कार्य करने पर कार्यालय पर सम्मानित किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने पत्रकारों के हितों के लिए (SVH) इंस्टिट्यूट मास कम्युनिकेशन के डिप्लोमा के बारे में लोगो को बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पत्रकारों की हक की लड़ाई लड़ने के लिए मैं अपने खून का एक-एक कतरा बहाने के लिए तैयार हूँ। हम अपने संगठन के माध्यम से सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून बिल जल्द से जल्द लागू कराने की मांग करते हैं। आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा को अवगत कराया कि अपने संगठन के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को आजमगढ़ जनपद मे प्रेस क्लब बनाए जाने का पत्र प्रेषित किया जाए। प्रेस क्लब बनाए जाने पर जनपद के सभी पत्रकारो की समस्याओ पर चर्चा और उसका निराकरण कराया जा सके।
Bite:- देवेंद्र कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद।
संवाददाता दीपक भारती पत्रकार आजमगढ़
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद जिला संगठन मंत्री दीपक भारती पत्रकार आजमगढ़