कोरबा, । जिले के युवाओं के लिए करियर के नए अवसर खोलते हुए कोरबा में पहली बार मीडिया और एंटरटेनमेंट उद्योग से जुड़े आधुनिक कौशलों का उच्च स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया गया है। यह अत्याधुनिक केंद्र 6 दिसंबर 2025 को कोरबा CPS परिसर में जिला कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा फीता काटकर विधिवत inaugurated किया गया।
उद्घाटन समारोह में कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि कोरबा जैसे औद्योगिक जिले में आधुनिक कौशल प्रशिक्षण का यह केंद्र युवाओं के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और उनके सपनों को नए पंख देगा।
केंद्र में एनीमेशन, वीएफएक्स, ग्राफिक डिजाइन, डिजिटल मार्केटिंग, वीडियो एडिटिंग, UI/UX डिजाइन एवं गेम डिजाइन जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में प्रायोगिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी पाठ्यक्रम NSDC (नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) द्वारा प्रमाणित हैं, जिससे युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेशन और बेहतर करियर अवसर उपलब्ध होंगे।
