महाभारत टीवी सीरियल के अर्जुन रहीम खान कव्वाल की बेटी के निकाह में कटघोरा आ रहे हैं।


कोरबा। 4 अप्रैल 2026 शनिवार दोपहर 2 बजे सांस्कृतिक भवन कटघोरा में रहीम खान की बेटी के निकाह पर घर आ रहे है, मशहूर टीवी सीरियल महाभारत के कलाकार अर्जुन फिरोज खान ।


छत्तीसगढ़ में मशहूर कव्वाल रहीम खान एवं समाजिक कार्यकर्ता की बेटी का निकाह कोरबा जिले के कटघोरा के सांस्कृतिक भवन में दोपहर दो बजे संपन्न होगा।रहीम खान के आमंत्रण पर महाभारत फेम एक्टर अर्जुन फिरोज खान सम्मिलित होंगे।

       रहीम खान मशहूर कव्वाल छत्तीसगढ़

इनके आगमन की खबर से समूचा जिला एवं आसपास इलाकों में कौतूहल है और लोगों में उत्साह देखा जा रहा है तो आज हमारे बीच कटघोरा पहुंच रहे हैं रहीम भाई की बेटी की शादी में।


बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' (1988) में अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान रातोंरात स्टार बन गए थे। 23 हजार से ज्यादा लोगों के ऑडिशन के बाद उन्हें इस रोल के लिए चुना गया था। उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि उन्होंने अपना नाम फिरोज खान से बदलकर 'अर्जुन' रख लिया और वे आज भी इसी नाम से मशहूर हैं। 



मुख्य विवरण:


असली नाम: फिरोज खान, लेकिन किरदार की सफलता के बाद अर्जुन नाम अपनाया।

लोकप्रियता: शो के बाद उन्होंने अपना नाम आधिकारिक तौर पर अर्जुन कर लिया क्योंकि लोग उन्हें इसी नाम से जानने लगे थे।

अन्य किरदार: उन्होंने 'महाभारत' में बृहन्नला (अर्जुन का किन्नर रूप) की भूमिका भी निभाई थी।

करियर: उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया और बाद में कुछ समय के लिए शोबिज से दूर हो गए। 

फिरोज खान को इस यादगार भूमिका के लिए अर्जुन अवॉर्ड के लिए भी नामांकित किया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post