यदा यदा ही धर्मस्य … महाभारत टीवी सीरियल के अर्जुन, फिरोज खान कटघोरा आ रहे हकीम जानी वैद्य एवं कव्वाल रहीम खान की बेटी के निकाह में होंगे शामिल


कोरबा। मशहूर टीवी सीरियल के अर्जुन याने फिरोज खान कटघोरा आ रहे हैं। वे 4 अप्रैल 2026 शनिवार दोपहर 2 बजे सांस्कृतिक भवन कटघोरा में हकीम एवं कव्वाल रहीम खान की बेटी के निकाह में शामिल होंगे।


छत्तीसगढ़ के मशहूर कव्वाल एवं हकीम रहीम खान एवं समाजिक कार्यकर्ता की बेटी का निकाह कोरबा जिले के कटघोरा स्थित सांस्कृतिक भवन में दोपहर दो बजे संपन्न होगा। रहीम खान के आमंत्रण पर महाभारत फेम एक्टर अर्जुन फिरोज खान सम्मिलित होंगे। फिरोज खान के आगमन की खबर से समूचा जिला एवं आसपास के इलाकों में कौतूहल बना हुआ है। लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।


बीआर चोपड़ा की ’महाभारत’ (1988) सीरियल मेंअर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान रातोंरात स्टार बन गए थे। 23 हजार से ज्यादा लोगों के ऑडिशन के बाद उन्हें इस रोल के लिए चुना गया था। उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि उन्होंने अपना नाम फिरोज खान से बदलकर ’अर्जुन’ रख लिया और वे आज भी इसी नाम से मशहूर हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post