हाथी के हमले से 38 वर्षीय युवक की मौत, भैंस खोजने गया था जंगल*


 तुमान जटगा रेंज के धवलपुर में हाथी के हमले से 38 वर्षीय युवक की मौत, भैंस खोजने गया था जंगल*

,,,,,,,

कटघोरा वन मंडल के जटगा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम धवलपुर में शनिवार रात 09:00 बजे हाथी के हमले से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। 


 संतोष टेकाम पिता शिवमंगल सिंह, उम्र 38 वर्ष, जाति गोंड, निवासी धवलपुर के रूप में हुई है। 


प्राप्त जानकारी अनुसार 28 जून 2026 की रात लगभग 9 बजे संतोष अपने भैंस को खोजने के लिए गांव से लगे जंगल की ओर गया था। इसी दौरान जंगल में विचरण कर रहे हाथी ने उस पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।


घटना की सूचना रविवार सुबह ग्रामीणों को मिली। सूचना पर वन परिक्षेत्र अधिकारी गजेंद्र कुमार दोहरे, परिक्षेत्र सहायक अमर मनेश्वर, जनपद सदस्य संतोष मराबी, प्रताप सिंह एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी घटनास्थल पहुंचे। 


 वन विभाग द्वारा मानव-हाथी द्वंद के तहत मृतक की पत्नी श्रीमती बसंती बाई टेकाम को ₹25,000 की तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post