शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमान में आज संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव , हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


तुमान विकास खंड पोड़ी उपरोड़ा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमान में आज संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव , हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य तिथि डॉ पवन सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा जी द्वारा  सरस्वती पूजा एवं दीप प्रज्वलन किया गया । नवप्रवेशी कक्षा पहली ,कक्षा छठी एवं कक्षा नवमी की संकुल तुमान एवं अमलडीहा के बच्चों को गणवेश एवं पुस्तक प्रदान किया गया। तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर उन्हें प्रवेश दिलाया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम कि अध्यक्षता श्रीमती विमीय सिंह सरपंच तुमान, श् विशिष्ट अतिथि  चतुर भुवन नायक , कुंदन दीवान अध्यक्ष एसएमडीसी,  हरिप्रसाद सिंह,  हरि नारायण जी , बहादुर हुसैन ,सरपंच अमरडीहा उपस्थित थे। उनके द्वारा बच्चों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर प्रवेशित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने बच्चों को नियमित विद्यालय आने ,गणवेश, अनुशासन  एवं पढ़ाई में ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया ।समस्त शिक्षक ,दिलहरन लाल सांवरा, कन्हैया यादव ,रोहिणी शांडिल्य, नकुल सिन्हा, सावित्री पुलस्त, वीरेंद्र भगत दीपरीटा रामटेके, हिरेंद्र साहू , कामता जायसवाल ,भरत सिंह राज, रामायण साहू, पूजा गुप्ता हीरालाल कुर्रे , प्रदीप मिंज, फुल मनी तिर्की, लक्ष्मी राजपूत   अरुण राठौर ,सरस्वती राज,उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन कमल किशोर तिवारी ,तीजजराम पटेल संकुल समन्वयक, गणेश मीरेंद्र के द्वारा किया गया।




Post a Comment

Previous Post Next Post