स्वास्थ के नाम से करोड़ों के खर्च करने के बाद बिजली पानी की समस्या आयुष्मान आयोग मंदिर सन 2022 अभी तक बिजली पानी समस्य रावा स्वास्थ्य केंद्र में


कोरबा-तुमान। विकास खण्ड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत रावा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर जो कि राष्ट्रपति दत्तक पुत्र सहित आदिवासी बाहुल्य जन समुदाय का एकमात्र ऐसा हॉस्पिटल है, जहां पहाड़ी, आदिवासी सहित क्षेत्र के सभी लोग स्वस्थ्य लाभ लेते है। मगर बड़ी विडंबना है कि जो हॉस्पिटल इलाज करता था, वही आज मरणासन्न स्थिति में पहुंच गया है। प्रतिवर्ष करोड़ों रुपया खर्च करें स्वास्थ्य के नाम से लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है।


यहां सामुदायिक स्वस्थ्य अधिकारी क़े साथ ग्रामीण स्वस्थ्य संयोजक (पु./म) दोनों पदस्थ हैं। कर्मचारियों की पदस्थापना के बाद भी स्वस्थ्य केंद्र में न तो पानी की व्यवस्था है और न ही बिजली की। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंच, सरपंच सहित, बिजली विभाग को कई बार निवेदन दिया जा चुका है। उप कनिष्ठ अभियंता, अनुविभागीय अभियंता सहित जनपद और जिला पंचायत में निवेदन किया जा चुका है, मगर केवल आश्वासन मिला। यहां बिजली सितम्बर से गायब है और पानी कई साल से अनुपलब्ध है।


हॉस्पिटल की हालत ऐसी है कि विषम परिस्थिति में भी यहां के कर्मचारी लोगों को सेवा दे रहे हैं। रावा स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बिजली नहीं होने की जानकारी बिजली विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन बिजली विभाग द्वारा आज तक आवेदन पर गंभीरता नहीं दिखाई गई। जिम्मेदार अधिकारी अस्पताल में बिजली पानी जैसी महत्वपूर्ण सुविधा से भी अनभिज्ञ हैं।


सन् 2022 से अब तक पानी का व्यवस्था नहीं


आयुष्मान आरोग्य मंदिर रावा में सन् 2022 से अब तक पानी का व्यवस्था नहीं है। गभवती महिलाओं की डिलीवरी के लिए बाहर से पानी लाकर उपयोग किया जाता है। बिजली की सुविधा नहीं रहने से प्रसव के दौरान मेडिकल टीम को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post