कुंती पुत्र अर्जुन (फिरोज खान) छत्तीसगढ़ दौरे पर, कटघोरा में होगा प्रवास 20 से 24 सितंबर तक कटघोरा-कोरबा में रहेंगे






कटघोरा (कोरबा)। कुंती पुत्र अर्जुन (फिरोज खान) के छत्तीसगढ़ दौरे की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे 20 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक कटघोरा एवं कोरबा क्षेत्र में प्रवास पर रहेंगे।


इस दौरान वे क्षेत्रवासियों से रूबरू होंगे तथा विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर कटघोरा और कोरबा क्षेत्र में उत्सुकता देखी जा रही है।


लोगों से मुलाकात और कार्यक्रमों में सहभागिता


दौरे के दौरान सामाजिक संस्थाएं, व्यापारी संघ, स्कूल-कॉलेज, प्रतिष्ठान तथा परिवार अपने उद्घाटन, वर्षगांठ, जन्मदिन, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उन्हें आमंत्रित कर सकते हैं।


बताया गया है कि प्रवास के दौरान कटघोरा में हकीम साहब श्री रहीम जी के निवास पर ठहरने की व्यवस्था रहेगी। इच्छुक लोग कार्यक्रम में आमंत्रित करने अथवा मुलाकात के लिए संपर्क कर सकते हैं।


वीडियो संदेश के माध्यम से आमंत्रण


फिरोज खान ने अपने संदेश में क्षेत्रवासियों का अभिवादन करते हुए 20 से 24 सितंबर तक कटघोरा और कोरबा में रहने की जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि लोगों की खुशी में शामिल होना उनके लिए खुशी की बात होगी।


संपर्क सूत्र


हकीम साहब श्री रहीम जी, कटघोरा

मोबाइल: 98932-50725


निवेदक:

फैज मोहम्मद, पत्रकार

खबर निष्पक्ष की आवाज, कटघोरा

Post a Comment

Previous Post Next Post