बालको जटगा मार्ग दो ट्रक की आमने सामने टक्कर, लगा लंबा जाम






बस सवार यात्री हुए परेशान


कोरबा। छत्तीसगढ़ सुबह घने कोहरे की वजह से पेंड्रा रोड बालको जटगा मार्ग में तान नदी पुल के समीप दो ट्रक आमने सामने टकरा गए। इसके साथ ही सड़क मार्ग पर लंबा लाम लग गया। घटना का कारण तेज रफ्तार और घने कोहरे को माना जा रहा है 

बताया जा रहा है कि गुरूवार की सुबह पेंड्रा रोड बालको जटगा मार्ग पर तान नदी पुल पर कोयला लोड ट्रक आमने सामने टकरा गए। सड़क मार्ग में लंबा जाम लग गया। जाम की वजह से सड़क मार्ग में यात्री बस और कई ट्रकें फंसी जाम में फंसी हुई है। खासी परेशानी बस में सवार करने वाले यात्रियों को हो रही है। यात्रियों से भरी बस कई घंटों से एक ही स्थान पर खड़ी हुई है। यात्री प्रतीक्षा कर रहे है कि जाम खुल जाए और वे अपने गंतव्य तक समय पर पहुंच सके। दूरस्थ क्षेत्र होने की वजह से जेसीबी और अन्य साधनों को घटनास्थल तक पहुंचने में भी लंबा समय लग जाता है। बताया जा रहा है कि सड़क के बीच दुर्घटना होने की वजह से अन्य वाहनें सड़क पर आगे नहीं जा पा रही हैं। जाम की वजह बस में सवार उम्र दराज लोगों और बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Post a Comment

Previous Post Next Post