जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही की विश्वसनीयता बस सुविधा में अग्रणी पंकज ट्रेवल्स पेंड्रा द्वारा जन सुविधा के लिए समय-समय पर पहुंच विहीन क्षेत्रों में बस सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
इसी तारतम्य में पंकज ट्रेवल्स पेंड्रा द्वारा भर्रीडांड़ से पड़ौर कोतमा के लिए नियमित बस सेवाएं अतिशीघ्र संचालित की जाएगी।
हाल ए हलचल से बात करते हुए बस संचालक विकास गोयल ने बताया कि भर्रीडांड़ से पड़ौर कोतमा के लिए कोई भी सीधी बस सेवा न होने के कारण यात्रियों को भारी असुविधा होती है। सीधी बस सेवा न होने के कारण यात्रियों को सफर में दो तीन जगह बस बदलनी पड़ती है जिससे उनका समय बर्बाद होता है और आर्थिक बोझ भी बढ़ता है।
इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए पंकज ट्रेवल्स द्वारा यह सुविधा प्रारंभ कर दिया गया है।

