जटगा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की विशाल आमसभा सड़क, पानी, बिजली, पेसा कानून और जल-जंगल-जमीन के मुद्दों पर गरजे नेता



तुमान/जटगा, पोड़ी-उपरोड़ा (कोरबा)। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वावधान में जटगा में एक दिवसीय विशाल आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। सभा में सड़क, पानी, बिजली, पेसा कानून, जल-जंगल-जमीन तथा आदिवासी समाज के हक-अधिकार जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम, युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज गोंड, छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री कुलदीप मरकाम, प्रदेश महासचिव जगत नेताम तथा जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 विद्वान मरकाम सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम ने कहा कि जटगा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के हक-अधिकार, जल-जंगल-जमीन और पेसा कानून से जुड़े विषयों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।

आमसभा में क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं और मांगों को पार्टी के नेताओं के समक्ष रखा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा के दौरान क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post