*विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा के कर्री पंचायत में धूमधाम से मना माता यशोदा सम्मान दिवस*
*कर्री, पोड़ी-उपरोड़ा (कोरबा)।* ग्राम पंचायत कर्री में माता यशोदा सम्मान दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में *श्री प्रताप मरावी, तिवारी मरावी (जनपद सदस्य), रामायण सिंह अर्मो (सरपंच), सहदेव सिंह अर्मो, सुरेंद्र तिग्गा (ग्राम पंचायत पसान), गीता मरकाम (सरपंच चंद्रोवटी), संगीता सरोठिया (सरपंच सारिसमार)* एवं ग्राम के उप सरपंच उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कुपोषण मुक्त, स्वस्थ बच्चों को जन्म देने वाली और बच्चों का बेहतर पालन-पोषण करने वाली माताओं को *माता यशोदा* के रूप में सम्मानित किया गया।
*सम्मानित माताओं के नाम:*
कमलेश कुंवर, फूलवती, सोन कुंवर, सुशीला वकरे, हीरोदिया, कलावती, लीला, पर्वतीय बाई सहित अन्य माताएं।
सभी सम्मानित माताओं को साड़ी, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सभी मितानिनों का विशेष सहयोग रहा।
ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान से अन्य माताओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
