आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन






कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका जिला कोरबा कार्य समिति के नेतृत्व में 17 अगस्त को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल एवं रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से कार्यकर्ता-सहायिकाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान संगठन की ओर से कहा गया कि देशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये दिया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए। मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए राज्य स्तरीय आंदोलन किया जाएगा और इसके बाद राजधानी में भी आंदोलन किया जाएगा।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्रीमती अंजलि पटेल, जिला अध्यक्ष श्रीमती उषा ताजन, जिला महामंत्री श्रीमती प्रतिभा सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती ज्योति तिवारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती हेमलता कंवर, मीडिया प्रभारी श्रीमती शर्मिला राज, संगठन मंत्री श्रीमती गोमती देवांगन, मंत्री श्रीमती पुष्पा कंवर, उपाध्यक्ष श्रीमती मीना श्रीवास, श्रीमती कुमारी पटेल, श्रीमती नेहा सिंह सहित कार्य समिति के सभी पदाधिकारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post