तुमान। ग्राम तुमान स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद PHC के समस्त स्टाफ द्वारा देशभक्ति गीतों सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर डॉ. पीयूष, पलिया, राधिका, लक्ष्मीनिया बाई, पूजा, सीमा पैकरा, संगीता कंवर, दिनेश कंवर एवं घनश्याम सहित PHC का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम में ग्राम के पंच, सरपंच, उपसरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ के कार्यों की सराहना करते हुए स्वस्थ गांव बनाने में सहयोग का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
