वर्ल्ड कबड्डी चैंपियन संजू देवी का भव्य सम्मान, बैंक प्रबंधक नीता साहू के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम





कोरबा। वर्ल्ड कबड्डी चैंपियन संजू देवी के सम्मान में बैंक शाखा में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संजू देवी को उनके अभिभावकों के शुभ हाथों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक की शाखा प्रबंधक श्रीमती नीता साहू ने की।

शाखा प्रबंधक नीता साहू ने कहा कि संजू देवी ने अपनी शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए बैंक की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में शाखा के सभी सदस्य उपस्थित रहे। लेखपाल राकेश देवांगन, कैशियर नारायण बहादुर थापा, सहायक कैशियर आकांक्षा, कियोस्क संचालक सुनील कुमार तुमान, राजरोशन चैतमा एवं सुनील प्रजापति तानाखार की विशेष उपस्थिति रही।

सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं बैंक ग्राहक भी शामिल हुए और संजू देवी को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post