जटगा वन परिक्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण



जटगा। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 15 अगस्त को वन परिक्षेत्र कार्यालय जटगा में वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री गजेन्द्र कुमार दोहरे द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर वन परिक्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारी परिसर में उपस्थित रहे और राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

कार्यक्रम में श्रीमती प्रतिमा पैंकरा, उपवन क्षेत्रपाल; श्री अमर मानेश्वर, परिक्षेत्र सहायक; श्री रॉबिन भारद्वाज, श्री राजेश कोसरिया, श्री बृजपाल सिंह कंवर, श्री राकेश कुमार यादव, श्री कमलेश कुमार टंडन, श्री संजू कुमार मरकाम, श्री बलराम सिंह पोट्टे, श्रीमती अमृत कुंवर राज एवं श्री आकाश कुमार थानेकर, सभी परिसर रक्षक उपस्थित रहे।

इसके अलावा समस्त वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं फायर वॉचर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Post a Comment

Previous Post Next Post