आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ कोरबा की नवगठित कार्यसमिति की बैठक संपन्न* *नए पदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्व, संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन*


कोरबा, 06 अगस्त 2026* : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ जिला कोरबा की नवगठित कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्रीमती मधुस्मिता की अध्यक्षता में आयोजित की गई।




बैठक में जिले के समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारी, पूर्व कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश संयुक्त महामंत्री अंजली पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमलता राठौर एवं सम्मानित सदस्य बहेश्वरी दिवारी विशेष रूप से मौजूद थीं।




बैठक की शुरुआत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। प्रदेश पदाधिकारियों ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाकर शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post