सीएसी संघ पोड़ी उपरोड़ा का पुनर्गठन, ओम प्रकाश तेलासी अध्यक्ष निर्वाचित



तुमान/पोड़ी उपरोड़ा, कोरबा। एक वर्ष के लंबे इंतजार के बाद मार्गदर्शक जिला सहसचिव के निर्देशानुसार सीएसी संघ पोड़ी उपरोड़ा का पुनर्गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव कार्यक्रम 18 अगस्त 2026 को बीआरसी भवन, पोड़ी उपरोड़ा में आयोजित किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

चुनाव में ओम प्रकाश तेलासी को अध्यक्ष, राकेश एक्का को कोषाध्यक्ष तथा नवीन कुमार खोब्रागड़े को सचिव चुना गया।

नई कार्यकारिणी

उपाध्यक्ष: राजेश श्रीवास, हरिओम जायसवाल, तिहार सिंह कंवर एवं अशोक सिंह तंवर।

सहसचिव: नंद कुमार राज एवं यशवंत कुमार जायसवाल।

मीडिया प्रभारी: खेमनारायण कौशल एवं तिजराम पटेल।

संगठन मंत्री: राम सिंह राज, जितेंद्र कुमार भारद्वाज एवं गजेन्द्र कुमार भास्कर।

महिला पदाधिकारी: श्रीमती रीमा श्रीवास्तव।

संरक्षक मंडल: एम.आर. श्याम, राधेश्याम पटेल, सी.आर. कंवर, संतोष कुमार जगत, बृजलाल कुर्रे, भुनेश्वर ओडे, दिलमोहन खैरवार, हरिहर सिंह कंवर, के.सी. मरकाम, सुरेश कुमार साहू एवं विजय कुमार पुहुप।

कार्यकारिणी सदस्य: सम्मार सिंह तिग्गा, हरिराम अहिरवार, हालू राम महार, शंकर सिंह उइके एवं विजय कुमार ताम्रकार।

संगठन को नई दिशा देने का संकल्प

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के सदस्यों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने, आपसी विश्वास एवं जिम्मेदारी की भावना को बढ़ाने तथा वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। नवगठित सीएसी संघ ने सभी सदस्यों के सहयोग एवं मार्गदर्शन से संगठन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Post a Comment

Previous Post Next Post