कोरबा वार्ड क्रमांक 1 में कुदरत का करिश्मा, पपीते में दिखी गणेश जी की सूंड*




*कोरबा / छत्तीसगढ़* - वार्ड क्रमांक 1 में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक पपीते का आकार बिल्कुल भगवान श्री गणेश की सूंड जैसा निकला।


जानकारी के अनुसार घर में लाए गए पपीते को जब एक छोटी बच्ची ने हाथ में लिया तो सभी हैरान रह गए। पपीते के ऊपर का हिस्सा हूबहू हाथी की सूंड की तरह मुड़ा हुआ है, जिसे लोग गणपति बप्पा का रूप मानकर पूजा कर रहे हैं।


मोहल्ले में यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह बहुत ही शुभ संकेत है, गणेश चतुर्थी से पहले ऐसा चमत्कार होना सौभाग्य की बात है।


छोटी बच्ची के हाथ में पपीता और उसके चेहरे की मासूमियत ने इस तस्वीर को और भी प्यारा बना दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post