16वें वित्त से महिलाओं को मिला बरसात का सहारा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने 45 पंचायतों में बांटे Duckback रेनकोट*




*तुमान (कटघोरा)।* बरसात के मौसम में कामकाजी महिलाओं को हो रही परेशानियों को देखते हुए तुमान क्षेत्र की 45 ग्राम पंचायतों में 16वें वित्त आयोग की राशि से महिलाओं को रेनकोट का वितरण किया गया। इस पहल का नेतृत्व जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने किया।


ग्राम पंचायत में आयोजित वितरण कार्यक्रम में महिलाओं को Duckback कंपनी के रेनकोट बांटे गए। नीले रंग के थैले में रेनकोट पाकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी साफ देखी गई।





इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि गांव की महिलाएं बरसात में भी खेत-खलिहान, मितानिन और मनरेगा के कामों में लगातार लगी रहती हैं। भीगने से बचने और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंचायत निधि से रेनकोट वितरण की यह पहल की गई है।


रेनकोट मिलने पर महिलाओं ने खुशी जताते हुए कहा कि अब बरसात में काम पर जाने में काफी आसानी होगी।


कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post