बेदझुला में आमने-सामने फंसी दो ट्रक, 2 घंटे से भीषण जाम - छात्र, यात्री और बाइक सवार परेशान*


तुमान / बेदझुला।* बेदझुला मुख्य मार्ग पर आज सुबह दो ट्रकों के आमने-सामने फंस जाने से करीब 2 घंटे से भीषण जाम लगा हुआ है। जाम अभी तक नहीं खुल पाया है।


*बाइक तक नहीं निकल पा रही -*

जाम की स्थिति इतनी गंभीर है कि सड़क पर बाइक-मोटरसाइकिल तक नहीं निकल पा रही है। यात्रियों को पैदल ही धक्का देकर बाइक निकालनी पड़ रही है।


*छात्र और यात्री परेशान -*

इस जाम में सबसे ज्यादा परेशानी एग्जाम देने जा रहे छात्रों, काम पर जाने वाले यात्रियों और रोजाना सफर करने वाले लोगों को हो रही है। कई छात्र परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए जाम में फंसे हुए हैं। छोटे वाहन, स्कूल बस और यात्री बसें भी दोनों तरफ किलोमीटर तक फंसी हुई हैं।


*जटगा चौकी प्रभारी को दी गई सूचना -*

जाम की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने जटगा चौकी प्रभारी को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और क्रेन की मदद से फंसी ट्रकों को निकालकर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।


फिलहाल मौके पर लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है और आवागमन पूरी तरह बाधित है।

Post a Comment

Previous Post Next Post