बोईदा हायर सेकेंडरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है - पूनम दुबे



हरदीबाजार :शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोईदा में प्राचार्य पूनम दुबे के संरक्षण में 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तारतम्य में पांच दिवसीय योग दिवस का आयोजन रखा गया जिसमें समस्त विद्यालय स्टाफ के साथ व छात्र छात्रों सहित योगाभ्यास किया गया इसका प्रमुख उद्देश्य शरीर को सर्वांगीण रूप से स्वस्थ रखना एवं एक स्वस्थ शरीर में ही कार्यों हेतु क्षमता होती है उद्देश्य से योगाभ्यास कराया गया जिसमें प्रमुख रूप से प्राणायाम, अनुलोम विलोम,भांमरी,ओम जाप,कपालभांति के साथ योगासन भिन्न-भिन्न प्रकार के योगाभ्यास करके इससे होने वाले लाभों को बताया गया एवं विभिन्न प्रकार के बीमारियों से बचाव की बात भी बताई गई इस उपलक्ष्य पर पूरे विश्व में इस दिन योग करके पूरे वर्ष भर योग करने की बात बताया गया राजेंद्र नायक ने बताया कि योगाभ्यास पूरा शरीर स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रहता है के साथ लगातार शासन प्रशासन द्वारा समस्त आदेशों पर प्रमुखता से कार्य किया जा रहा है के साथ ही नशा मुक्ति सप्ताह अभियान 17 से 26 तक में भी विशेष कार्य किया कैरियर काउंसलिंग,समर कैंप व समस्त छात्र हित व विद्यालय हित के कार्यों को विशेष महत्व देकर प्रमुखता से लागू प्रचार प्रसार किया जा रहा है योगाभ्यास में प्राचार्य पूनम दुबे,योग प्रशिक्षक देव कुमारी,लखन लाल बंजारे, राजेन्द्र कुमार नायक,वीरेंद्र कुर्रे, देवी दयाल सिंह,पुरुषोत्तम देवांगन,जितेंद्र कुमार नेटी, सुनील कुमार मिश्रा,निहारिका इमानुएल,भारती सिंह तोमर, परमेश्वर राम मराठा,भाग्यश्री पांडेय,सेत कुमार सांड,गौरव कुमार सिंह,किरण जांगड़े, श्यामा मरावी,पुष्पेंद्र कुमार कंवर के साथ छात्र दिव्या कश्यप,सोनमत पटेल,दुर्गा पटेल,स्नेहा पटेल,अनीता,चंचल राज,दुर्गा मरावी के साथ समस्त विद्यालय परिवार व छात्र-छात्र उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post