तुमान कटघोरा वन मंडल जटगा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत करीमाटी में 8 हाथियों के दल द्वारा विगत रात्रि जटगा परिसर में 2 ग्रामीणों भीम सिंह और गजानंद के घर को क्षति पहुंचाया गया एवं फसल नुकसानी किया गया... अभी हाथियों का दल कारीमाटी परिसर के कक्ष क्रमांक P 267 में विचरण कर रहा है
वन परिक्षेत्र जटगा स्टाफ द्वारा हाथियों का सतत निगरानी रखा जा रहा है तथा आसपास के ग्रामीणों को हाथियों से सतर्क किया जा रहा है वनरक्षक बलराम सिंह पोट्टे परिसर रक्षक जटगा राकेश यादव परिसर रक्षक कारीमाटी अमृत कुमार राज द्वारा हाथी के निगरानी में जुटे हुए हैं वन विभाग के स्टाफ द्वारा जांच कर प्रकरण तैयार कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया i

