कोरबा तुमान विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के 827 मितानिन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह को अपना पीड़ा सुनते हुए अपना मांगों का दिए निवेदन पत्र
ब्लॉक समन्वयक द्वारा जानकारी दी गई की चुनावी घोषणा पत्र 2023 में मितानिन कार्यक्रम के लिए घोषणा किया गया था की मितानिन कार्यक्रम में कार्यरत मितान में प्रशिक्षित,हेल्प,डेक्स फैसिलिटेटर एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को एन,एच,एम, अंतर्गत सविलियन
किया जाएगा किंतु इनके विपरीत प्रशासन द्वारा पुनः मितानिन कार्यक्रम संचालन हेतु एन, जी,ओ, दिल्ली की संस्था को दे दिया गया जिससे हम सभी मितानिन निराश होकर प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ अपने लंबित मांगों को लेकर मितानिन कार्यक्रम के प्रशिक्षक कल्याण संघ के आह्वान पर प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकालीन काम बंद कलम बंद पर हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन किए जाने का निर्णय लिया गया है l
मितानिनों को
✅केंद्र सरकार के अंतर्गत स्थाई करने हेतु प्रयास करेंगे करके आश्वासन दिया गया था
✅ केंद्र सरकार द्वारा मितानिन कर्मचारियों की मानसिक मानदेय राशि में 50% वृद्धि करेंगे करके आश्वासन दिया गया था लेकिन आज नवगठित एन, जी, ओ, को ठेका में दिया गया है l जिससे मितानिनों द्वारा शासन से ठेका प्रथा बंद करने के लिए सभी मितानिन एकजुट होकर अपना अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं l

