हरदीबाजार :शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोईदा मे शासन प्रशासन के विशेष आदेश पर एवं प्राचार्य पूनम दुबे के संरक्षण में व राजेन्द्र कुमार नायक प्रभारी के प्रमुख मार्गदर्शन में स्वच्छता पखवाड़ा 16 सितम्बर से 2 अक्टुबर स्वच्छोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसके प्रमुख उद्देश्य शासकीय संस्थाओं में पूर्ण स्वच्छता अपनाया जाना है जिसमें प्रमुख रूप से स्वच्छता शपथ,स्वच्छता का महत्व वर्षा जल संरक्षण,हाथ धुलाई स्वच्छता आदतों पर छात्रों के लिए निबंध प्रतियोगिता,नारा लेखन,कविता लेखन,चित्रकला भाषण प्रश्नोत्तरी और मॉडल तैयार करने संबंधी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जागरूकता संदेश चित्रों को स्कूलों में प्रदर्शन कर 3 R Reduse,Reuse,Recycle के सिद्धांत का पालन करते हुए प्लास्टिक की उपयोग रोकने प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के विषय में जागरूकता लाना है
राजेन्द्र कुमार नायक में बताया कि छात्रों के अंदर बेहतर से बेहतर आदतों का विकास के साथ स्वच्छता के लक्षणों को प्राप्त करना हमारा परम लक्ष्य है और यही शासन प्रशासन का मंशा भी है जिसको ऑडियो विजुअल कार्यक्रम सामग्री तैयार करके भी अधिक से अधिक छात्र छात्रों में जागरूकता लाकर समाज में संपूर्ण स्वच्छता के उद्देश्य की प्राप्ति तक स्वच्छता,स्वच्छोत्सव चलाना है इस अवसर पर प्राचार्य पूनम दुबे,लखन लाल बंजारे,वीरेंद्र कुर्रे, राजेन्द्र कुमार नायक,देवी दयाल सिंह,पुरुषोत्तम देवांगन,जितेंद्र कुमार नेटी,सुनील कुमार मिश्रा, परमेश्वर राम मराठा,भाग्यश्री पांडेय,गौरव सिंह,राजेंद्र कुमार कौशिल,शिवनारायण जगत,रजनीश पाटनवार,किरण जांगड़े,श्याम मरावी,पुष्पेंद्र कंवर के साथ स्वयंसेवक छात्र-छात्रा उदय कुमार पटेल,ओमप्रकाश सोनवानी,लोकेश कुमार,बिपाशा यादव,दुर्गा पटेल, स्नेहा पटेल,दिव्या सोनवानी, सोनमत पटेल,हिना कवंर,रीना कैवर्त,किरण,संजू,अंजनी, आदित्य,राकेश कुमार पटेल, रोशन व समस्त छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

