पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत तानाखार में जिला स्तरीय जैविकखेती किसान मेला का भव्य आयोजन*


कोरबा तुमान विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत तानाखार में जिला स्तरीय जैविकखेती किसान मेला का भव्य आयोजन 

छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती के उपलक्ष्य में विकासखंड पोंडी उपरोडा के तानाखार ग्राम में जिला स्तरीय जैविक खेती किसान मेला का आयोजन किया गया । जिसमे माननीय पाली तानाखार के विधायक श्री तुलेश्वर सिंहमरकाम जी माननीय जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष श्री पवन सिंह जी, जनपद पंचायत पोंडी उपरोडा के जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी, कृषि सभापति श्री तिवारी सिंह मरावी जी,  क़ृषि स्थाई समिति के सभी जनपद सदस्य क्षेत्र के जनपद सदस्य, तानाखार एवं बरतराई के सरपंच जी अतिथि के रूप में उपस्थित शामिल हुवे । कृषि विभाग से सहायक संचालय श्री मुरली मनोहर बघेल, सहायक भूमि सरक्षण अधिकारी सी के ठाकुर,वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पोंडी उपरोडा अखिलेश देवांगन, क़ृषि विभाग के मैदानी अमला क़ृषि विज्ञानं केंद्र के वैज्ञानिक उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, मछली पालन विभाग के कर्मचारी उपस्थित हुवे एवं अपने विभाग के जानकारी कृषकों को दी  मुख्य अतिथि   पाली तानाखार विधायक जिन्होंने किसानो क़ो अधिक से अधिक जैविक खेती योजना से अपने आप क़ो जोड़ कर विभाग से योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया जिला अध्यक्ष ने पूर्ण रूप से विकास खंड क़ो जैविक ब्लॉक बनाए रखने हेतु अपील किया एवं छेत्र  बी आर सी द्वारा जो जैविक उत्पाद जीवामृत बीजामृत  और अन्य उत्पाद बना रहे महिला स्वा सहायता समूह की तारीफ किए एवं उनके स्टाल का अवलोकन भी किए जनपद अध्यक्ष महोदया द्वारा जैविक उत्पादन क़ो  fpo के माध्यम से सी मार्ट मे अपने उत्पाद क़ो विक्रय की सलाह दी गई   क़ृषि विज्ञानं केंद्र से आये वैज्ञानिक द्वारा जैविक खेती से संबंधित सभी पहलुओं पर किसानो से विस्तार से चर्चा किए एवं उनके प्रश्नों की जिज्ञासा क़ो आसान भाषा से बताए जिसने 500 से अधिक कृषक सम्मिलित हुए । कार्यक्रम में मंच का संचालन एम पी सिंह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कटघोरा द्वारा किया गया साथ ही साथ डी के खरे द्वारा सहयोग किया गया । मेला में ग्राम केंदई प्राकृतिक खेती बी आर सी जय अम्बे स्वसहायता समूह, ग्राम लैंगा से प्रगति स्वसहायता समूह, ग्राम पतुरियाडांड के ज्योति स्वसहायता समूह द्वारा अपने जैविक उत्पादों का , मानगुरु एफ पी ओ द्वारा जैविक खेती के उत्पादित चावल का प्रदर्शित किया गया ,  जिसमे ड्रोन का जीवंत प्रदर्शन भी किया गया विकासखंड पाली के  डोंगानाला के स्वसहायता समूह द्वारा अपने जैविक उत्पाद का जैविक मेले में प्रदर्शित दिया गया अंत मे श्री मुरली मनोहर बघेल सहायक संचालक द्वारा आभार प्रदर्शन दिया गया एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पोंडी ब्लॉक के क़ृषि विभाग के टीम क़ो बधाई दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post