केंद्रीय गोंडवाना गोंड समाज विकास समिति मातिनगढ़ के केंद्रीय पदाधिकारी की बैठक रखा गया था*


कोरबा दिनांक 25/10/2025 को केंद्रीय गोंडवाना गोंड समाज विकास समिति मातिनगढ़ के  केंद्रीय पदाधिकारी भजन सिंह मरावी अध्यक्ष, भूखाऊ सिंह आयाम संरक्षक,जगत पाल सिंह कोचे कोषाध्यक्ष, देवराज सिंह सचिव, सोहन सिंह श्रोते उपाध्यक्ष द्वारा ग्राम मदनपुर, मोरगा में गोंडवाना समाज के संबंध में सामाजिक संगठन,एकता एवं सामाजिक सर्वांगीण उत्थान , शैक्षणिक, आर्थिक विकास  तथा सांस्कृतिक परंपरा का संरक्षण,परंपरागत रीति रिवाज के अक्षरसह अनुपालन पर जोर दिया गया । समाज में व्याप्त कुरीतियों पर रोक तथा सामाजिक कार्यों में मितव्ययता  अमल लाने पर विस्तृत चर्चा की गई।  जिसमें ग्राम पंचायत मदनपुर सरपंच प्रमिला देवसाय मरपच्ची, उपसरपंच राजू मरपच्घी एवं ग्रामपंचायत मोरगा निवासी नरेन्द्र आरमोर तथा  धीर साय उरे, तपन कुमार उर्र अन्य गणमान्य उपस्थित थे। सामाजिक संगठनात्मक कार्यों की प्रत्येक  गतिविधि बड़े उत्साह, जिज्ञासा एवं धैर्यपूर्वक सुने और बढ़-चढ़ कर  सामाजिक संगठनात्मक कार्यों में भाग लेने प्रबल इच्छा जताए।

Post a Comment

Previous Post Next Post