28 क्विंटल धान खरीद कर किया गया शुरुआत ,,,,,,,,


तुमान में धान खरीदी का शुभारंभ बहुत ही उत्साहजनक रहा! जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह जी और ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती विमी सिंह उप सरपंच उप इमरान खान की उपस्थिति में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति केंद्र तुमान में 28 क्विंटल धान खरीदी की विधिवत शुरुआत हुई। कृषकों जिवती बाई का पुष्पमाला,  से स्वागत किया गया और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की पूजा-अर्चना कर धान खरीदी शुरू की गई। यह पहल किसानों के लिए बहुत फायदेमंद होगी और उन्हें अपनी फसल का सही मूल्य मिलेगा। इस अवसर पर कृषि विस्तार अधिकारी सुनीता तिर्की फंड प्रभारी विवेक भारती वरदान प्रभारी गणेश सिंह कंवर चौकीदार ग्राम के निवासी कौशल सिंह सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और किसानों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post