*ग्राम पंचायत केशलपुर में नशामुक्त पंचायत बनाने के लिए आमसभा का आयोजन किया गया*


कोरबा विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत केशलपुर में नशामुक्त पंचायत बनाने के लिए आमसभा का आयोजन  किया गया था सभा के अंत में NGO कार्यकर्ता व सभी महिलाओं के साथ में ग्रुप में फोटो लिया गया ।नशा मुक्ति ग्राम पंचायत एक ऐसी पहल है जहाँ ग्राम सभा, प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाएं मिलकर शराब, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों को खत्म करने के लिए काम करती हैं। इसमें जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, नशे के दुष्प्रभाव बताए जाते हैं, और नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाता है, जिसका पालन न करने पर जुर्माना भी लग सकता है। इस तरह की पंचायतें नशा-मुक्त समाज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post