खेत में खुदाई के दौरान निकला प्राचीन समय का अद्भुत पत्थर, कलकृतियों से तराशा गया था खेत में खुदाई के दौरान निकला प्राचीन समय का अद्भुत पत्थर, कलकृतियों से तराशा गया था


कोरबा। जमीन की खुदाई में तरह-तरह की प्राचीन चीजें निकलती रहती हैं, जिनमें प्राचीन बस्तियों के अवशेष, ऐतिहासिक इमारतें, मंदिर, और विभिन्न कालखंडों की कलाकृतियां जैसे कि मिट्टी के बर्तन, मुहरें और औजार शामिल हैं। एक बार फिर खुदाई में प्राचीन समय का एक अद्भुत पत्थर मिला है। जोकि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


ऐतिहासिक नगरी तुमान के जटाशंकरी नदी के किनारे खेत में खुदाई के दौरान ग्राम छेवधरा निवासी दशरथ सिंह को प्राचीन समय का पत्थर मिला है। पत्थर को जब बाहर निकाला गया था तो सभी हैरत में पड़ गए। फिलहाल दशरथ सिंह ने पत्थर को सहेजकर अपने घर पर रखा है। पत्थर में प्राचीन समय की कलाकृतियां भी बनी हुई है। आसपास के लोग पत्थर को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। पत्थर का आकार गोल है और उसके उपर का हिस्सा त्रिकोण है, जोकि प्राचीन समय की कारीगरी को दर्शा रहा है। धार्मिक आस्था से जुड़े लोग पूजा पाठ करने में जुटे हुए हैं।


ग्राम तुमान में बुजुर्गो का कहना है कि प्राचीन समय में नदी के किनारे राजा महाराजाओं का महल था। महल के निर्माण में इन सुंदर पत्थरों का उपयोग किया गया था। लोगों का मानना है कि भूगर्भ में और भी प्राचीन अवशेष मिल सकते हैं। यह सुंदर और अद्भुत पत्थर कौन से स्थान का है, यह इसके जानकार लोग ही पता कर सकते हैं। बहरहाल यह पुरातात्विक महत्व का अद्भुत पत्थर कौन सी शताब्दी का है। इसका पता पुरातत्व विभाग के सर्वेक्षण से ही लग सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post