जीर्णोंद्धार की बाट जोह रहा ऐतिहासिक नगरी तुमान का यात्री प्रतिक्षालय, खुले में बसों का इंतजार


कोरबा। ऐतिहासिक नगरी ग्राम पंचायत तुमान स्थित यात्री प्रतिक्षालय लंबे समय से जीणोद्धार की बाट जोह रहा है। तुमान सड़क मार्ग से पेंड्रा, कोरबा बिलासपुर, रायपुर सहित अन्य बड़े शहरों को जोड़ा गया है। यात्रियों को बसों की प्रतिक्षा करने के लिए एकयात्री प्रतिक्षालय का निर्माण वर्षो पूर्व किया गया था। देखरेख के अभाव में यात्री प्रतिक्षालय जर्जर स्थिति में पहुंच गया है।


बस स्टैंड के समीप ही पूर्व माध्यमिक शाला है। स्कूली बच्चों व यात्रियों को खुले में ही बसों को इंतजार करना पड़ रहा है। प्रतिक्षालय के आसपास झाड़ियां उग आई हैं। यात्री प्रतिक्षालय मवेशियों का डेरा रहता है।


बारिश की वजह से प्रतिक्षालय का प्लास्टर भी झड़ने लगा है, दीवारें दरक रही हैं। फर्श भी फटने लगे हैं। क्षेत्र के लोगों ने विभिन्न माध्यमों से शासन-प्रशासन को समस्या से अवगत कराया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। यह कहने को तो यात्री प्रतिक्षालय है, लेकिन बसों का इंतजार खुले में या पेड़ के नीचे होता है।


क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बारिश के समय यात्री प्रतिक्षालय में पानी भर जाता है। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में सर्वसुविधायुक्त यात्री प्रतिक्षालय की आवश्यकता है। सैकड़ों यात्री इसी प्रतीक्षालय के नीचे खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं। यात्री प्रतिक्षालय के जर्जर होने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post