प्राथमिक लघु वनों उपज समिति जटगा के प्रबंधक राजकुमार श्रोते को पद से हटाए जाने के मामले में विवाद बड़ा*


कोरबा तुमान प्राथमिक लघु वनों उपज समिति जटगा के प्रबंधक राजकुमार श्रोते को पद से हटाए जाने के मामले में विवाद गहरा गया है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने वन विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। पार्टी के जिला अध्यक्ष विद्वान सिंह मरकाम ने कहा है कि यदि एक सप्ताह के भीतर राजकुमार श्रोते को पुनः पद पर बहाल नहीं किया गया, तो पार्टी कार्यकर्ता डीएफओ कार्यालय कटघोरा का घेराव करेंगे।


*आवेदन में लगाए गए आरोप:*


- राजकुमार श्रोते को 4 दिसंबर 2012 से प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।

- जिला यूनियन कटघोरा ने बिना किसी स्पष्ट कारण के उन्हें पद से पृथक करने का आदेश जारी किया।

- 5 फरवरी 2026 को क्षत्रिय विधायक ने जिला यूनियन कटघोरा को अनुशंसा पत्र दिया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

- 18 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर ने स्थगन आदेश पारित किया, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया।

- 2 मार्च 2026 को तुमान समिति के प्रबंधक अहीबरन सिंह को प्रभाव देने का पत्र जारी किया गया।


गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष विद्वान सिंह मरकाम ने कहा है कि शासन प्रशासन को इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए, अन्यथा पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post