मैं कुंती पुत्र अर्जुन … कव्वाल रहीम की बेटी के निकाह में शरीक होने कटघोरा पहुंचे फिरोज खान



महाभारत से रातोंरात बने थे स्टार, लोकप्रियता बढ़ी तो अर्जुन रख लिया नाम

कोरबा। मशहूर टीवी सीरियल के अर्जुन याने फिरोज खान कटघोरा में हकीम एवं कव्वाल रहीम खान की बेटी के निकाह में शामिल शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ के मशहूर कव्वाल एवं हकीम रहीम खान एवं समाजिक कार्यकर्ता की बेटी का निकाह कोरबा जिले के कटघोरा में रहीम खान के आमंत्रण पर महाभारत फेम एक्टर अर्जुन फिरोज खान सम्मिलित हुए।

बीआर चोपड़ा की ’महाभारत’ (1988) सीरियल में अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान रातोंरात स्टार बन गए थे। 23 हजार से ज्यादा लोगों के ऑडिशन के बाद उन्हें इस रोल के लिए चुना गया था। उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि उन्होंने अपना नाम फिरोज खान से बदलकर ’अर्जुन’ रख लिया और वे आज भी इसी नाम से मशहूर हैं।

महाभारत के अर्जुन फिरोज खान ने कव्वाल रहीम खान के आमंत्रण को स्वीकार किया और कटघोरा पहुंच गए। उन्होंने सभी का शुक्रिया अता करते हुए कहा … नमस्कार, प्रणाम आदाब, आज बड़े गर्व से मेरा सीना और सर ऊंचा हो रहा है कि मैं एक ऐसी शख्सियत के घर आया हूं जहां उनके घर एक शहनाई बज रही है। खुशी का आलम है, लेकिन एक बाप के दिल से थोड़ा गम भी है, क्योंकि एक बाप ही जानता है बेटी की विदाई क्या होती है।

आज हमारी बेटी की विदाई है और यह मेरी खुशकिस्मती है और रहीम भाई का बड़प्पन है जिन्होंने मुझे आमंत्रित किया है और मैं आया हूं, यहां आकर बड़ा सकून महसूस हुआ है, क्योंकि जितनी चीज हैं जो मेरे लिए व्यवस्था की गई है, वही चीज मैंने देखा एक तो मुरली होटल जोकि मैं अर्जुन हूं तो मुरली के ही धुन में रहूंगा, उसी के स्थान में रहूंगा और दूसरी बात हकीम साहब में बहुत सी काबिलियत हैं, जो इलाज करते हैं। जैसे कि एलोपैथी होम्योपैथी पर हकीम की बात ही कुछ अलग है।


पत्रकार फैज मोहम्मद ने फिरोज खान से वार्ता की। उन्होंने अपने जीवन परिचय के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज गर्व है, पूरे विश्व में टीवी के माध्यम से हमें देखा जा रहा है। गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि मुझे कटघोरा में रहीम की बेटी की निकाह में आप सभी लोग देख रहे हैं। उन्होंने बेटी के खुशहाल जीवन के लिए परवरदिगार से दुआएं भी की।

Post a Comment

Previous Post Next Post