बोईदा हायर सेकेंडरी में सड़क सुरक्षा हेतु विविध आयोजन





हरदीबाजार :शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोईदा में शासन प्रशासन के विशेष निर्देश पर व प्राचार्य पूनम दुबे के संरक्षण में सड़क सुरक्षा 2026-27 हेतु आयोजन करने निर्देशन पर लगातार गतिविधि किया जा रहा है जिसका प्रमुख उद्देश्य समाज के अंदर जागरूकता प्रदान करना है एवं यातायात नियमों को भली भांति जान समझ कर उसका पालन करते हुए खुद के जान को जोखिम से बचाकर अन्य को भी सुरक्षित तरीके से वाहन चलाना है इस हेतु प्रशासन के द्वारा निम्न दिनांक 27 जून को निबंध,4 जुलाई को वाद विवाद,11 जुलाई को पोस्ट बैनर चित्रकला,18 जुलाई को जागरूकता रैली यह सभी विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन पश्चात 25 जुलाई को विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता रखा जाएगा में  लगातार गतिविधि किया जा रहा है राजेन्द्र नायक सांस्कृतिक  व नवाचार गतिविधि प्रभारी ने बताया की अध्यापन के अलावा शासन प्रशासन के द्वारा दिए गए समस्त आदेशों पर गतिविधियों के माध्यम से हम हमेशा तत्पर हैं और रहेंगे चित्रकला प्रतियोगिता जिसमें प्रथम स्थान कु चंचल राज,द्वितीय कु दिव्या कश्यप,तृतीय कु काजल के साथ लक्ष्मी,कंचन, प्रियाश्मी खांडे,काजल,दुर्गा पटेल,स्नेहा पटेल,मीरा और ललिता,चांदनी मुकेश्वरी आदि ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना सहभागिता दर्ज किया इस अवसर पर प्राचार्या पूनम दुबे,लखन लाल बंजारे,राजेन्द्र कुमार नायक,वीरेंद्र कुर्रे,देवी दयाल सिंह,पुरुषोत्तम देवांगन, जितेंद्र कुमार नेटी,सुनील कुमार मिश्रा,निहारिका इमानुएल, भारती सिंह तोमर,भाग्यश्री पांडेय,परमेश्वर राम मराठा,सेतु कुमार सांड,गौरव कुमार सिंह, किरण जांगड़े श्यामा मरावी पुष्पेंद्र कंवर के साथ समस्त स्टाफ व छात्र उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post