कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में महुआ शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार.


जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर पूरे जिले में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री पर कार्यवाही जारी है । कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि सुतर्रा रापाखर्रा बाईपास के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में महुआ शराब रखकर अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना किया।


रास्ते में रजकम्मा टोल प्लाजा मदनपुर के पास पुनः मुखबिर से पुख्ता जानकारी प्राप्त हुई,  मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखते ही शराब खरीदने पहुंचे लोग मौके से भाग निकले। वहीं, एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में सामान के साथ मिला, जिसने पूछताछ में अपना नाम माखन सिंह ओटी पिता सरजू सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी भेलवाटिकरा  थाना कटघोरा बताया। गवाहों की मौजूदगी में तलाशी के दौरान एक सफेद प्लास्टिक जेरीकेन में रखा 10 लीटर महुआ शराब से भरा सफेद प्लास्टिक जरीकेन, 2 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बोतल में भरा 2 लीटर महुआ शराब, कुल 12 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री करने संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने शराब और आरोपी को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही और आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध के न्यायलय भेज दिया गया।


थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अवैध शराब बिक्री की रोकथाम हेतु अभियान जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post