कोरबा जिले में आज श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल रहा।

 । कोरबा जिले में आज श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल रहा।


अवसर था बाबा विश्वकर्मा जयंती का, जिसे जिलेभर के औद्योगिक संस्थानों, कारखानों और कार्यस्थलों पर धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पावर प्लांट वर्कशॉप टी एम डी परिसर में भी इस पर्व का आयोजन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। प्लांट परिसर में प्रातःकाल से ही कर्मचारियों और अधिकारियों में उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की स्थापना की और सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। नारियल, फल, फूल और पंचामृत से विशेष पूजन संपन्न हुआ। और 18 तारीख को बाबा विश्वकर्मा विसर्जन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post