कोरबा कांग्रेस के वोट चोर-गद्दी छोड़… अभियान के तहत सचिन पायलट सहित कई कांग्रेस दिग्गज पाली में आयोजित हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए और कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए सभी को एकजुट रहने आह्वान कर कहा कि भाजपा ने सत्ता के लिए देश के संविधान की गरिमा को ठेस पहुंचायी है,सत्ता के लिए वोट चोरी का पर्दाफाश हो गया है. इस सच्चाइ को ज़न ज़न तक पहुंचाया जाएगा.
पाली में आयोजित कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान में प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सहप्रभारी विजय जांगिड़, सुश्री जरिता जैतफ्लांग, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, उमेश पटेल, ताम्रध्वज साहू, शिव डहरिया, विधायक देवेंद्र यादव, फूलसिंह राठिया, चतुरीनंद, विद्यापति सिदार, पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, पूर्व विधायक विनय जायसवाल, गुरूदयाल बंजारे, पुरूषोत्तम कंवर, गुरूमुखसिंह होरा, मोहित केरकेट्टा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस दिग्गज शामिल हुए और पाली में वोट चोर-गद्दी छोड़…अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया.
पाली पहुँचने पर दिग्गजों का भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा, श्रम कल्याण मंडल के पूर्व सदस्य नवीन सिंह,जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, ब्लाक अध्यक्ष यशवंत लाल, सुरेश गुप्ता,अनिल गुप्ता,अजय सैनी,अमित भदौरिया, दीपक जायसवाल,पवन ध्रुव,सावित्री श्रीवास,दिनेश दास, दिलेश्वर आदिल,सत्यनारायण पैकरा, रवि कश्यप, क्युं बेग,अजय प्रजापति आदि अन्य कांग्रेस के सभी इकाई के पदाधिकारी और कार्यकर्त बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
