हरदीबाजार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोईदा में शासन प्रशासन के विशेष निर्देश पर व प्राचार्य पूनम दुबे के संरक्षण में कक्षा 9 वी से 12वीं तक कैरियर गाइडेंस की विशेष कार्यशाला आयोजित की गई जिसका प्रमुख उद्देश्य उन्नत शैक्षिक विकास हेतु रुचिकर मार्गदर्शन करना है जिनसे क्षमतानुरूप 10 वीं से 11वीं में विषय चयन व 12वीं पश्चात विषयों को चयन कर एवं उसमें रुचि लगाकर अंतिम पड़ाव तक पहुंचाना है इसी तरह से कक्षा 12 वीं के बाद विभिन्न विषयों कोर्स की जानकारी देते हुए उनके परीक्षा पद्धति व विभिन्न पहलुओं पर जानकारी के साथ कैलेंडर व वंशवृक्ष नुमा आरेख को बताते हुए विभिन्न कक्षाओं के व्हाट्सएप ग्रुप में भी सेंड कर प्रशासनिक तैयारी, मेडिकल,इंजीनियरिंग,कॉमर्स एंड
मैनेजमेंट,ला,डिजाइन आर्किटेक्चर,रक्षा,पुलिस व विभिन्न कोर्स एवं पढ़ाई के बारे में जानकारी देकर सभी विद्यार्थियों को भली भांति अवगत कराया गया साथ ही उनके लक्ष्य व रुचि को भी जाना गया राजेन्द्र नायक बोईदा नोडल कैरियर गाइडेंस अधिकारी ने बताया की प्रत्येक विद्यार्थियों के अंदर बहुत कुछ गुण रहता है उसको पहचान कर तरासना हमारा परम लक्ष्य होना चाहिए ताकि आगे चलकर वे सभी देश के बेहतर व जवाबदार नागरिक बन सके कार्यशाला अवसर में प्राचार्य पूनम दुबे, बोईदा नोडल कैरियर गाइडेंस प्रभारी राजेन्द्र कुमार नायक,देवीदयाल सिंह, पुरुषोत्तम देवांगन,जितेंद्र कुमार नेटी,सुनील कुमार मिश्रा, परमेश्वर राम मराठा, शिवनारायण जगत,राजेंद्र कुमार कौशिल,रजनीश कुमार पाटनवार,किरण जांगड़े,श्यामा मरावी,पुष्पेंद्र कुमार के साथ समस्त छात्र-छात्रा अनिशा पटेल,देवीका,किरण,अंजनी, संजनी नेताम, संजू,अनीता, ममता,चंचल राज के साथ समस्त छात्र उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र कुमार नायक नोडल अधिकारी ने किया।

