तुमान विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज कटघोरा वन मंडल के जटगा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कटोरी नगोई के मातिन दाई मंदिर परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी जटगा, सरपंच पति श्री खेमराज सिंह, वन विभाग के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मंदिर परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर वन विभाग द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत ग्रामीणों को नि:शुल्क पौधों का वितरण भी किया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसकी माँ की तरह देखभाल करनी चाहिए।
सरपंच पति खेमराज सिंह ने कहा कि मातिन दाई मंदिर आस्था का केंद्र है। यहां लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा और छाया देंगे। ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं सिंचाई की जिम्मेदारी ली।
