बोईदा हायर सेकेंडरी में शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया



*हरदीबाजार।* शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोईदा में एसएमसी अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा व प्राचार्या पूनम दुबे के संरक्षण में माह जुलाई में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।


विद्यालय ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य हर माह पूर्ण उपस्थिति दर्ज करना और समस्त शैक्षिक गतिविधियों में छात्रों की भागीदारी बढ़ाना है। प्राचार्या पूनम दुबे ने बताया कि यह अभियान छात्रों को मासिक, तिमाही, अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं में शत-प्रतिशत शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा। विद्यालय हर माह ऐसे छात्रों को पुरस्कृत करने के लिए प्रतिबद्ध है।


आज कक्षा 12वीं बायो से स्नेहा पटेल, 12वीं आर्ट्स से तेजस्विनी, 11वीं बायो से दिव्या, ऋतिमा, 10वीं से तनीषा, सुमन, राधिका, चंचल, अंजलि, भानुप्रताप व कक्षा 9वीं से अंजू को कॉपी-पेन देकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर प्राचार्या पूनम दुबे, लखन लाल बंजारे, वीरेंद्र कुर्रे, राजेंद्र कुमार नायक, देवी दयाल सिंह, पुरुषोत्तम देवांगन, जितेंद्र कुमार नेटी, सुनील कुमार मिश्रा, भारती सिंह तोमर, निहारिका इमानुएल, भाग्यश्री पांडेय, शिवनारायण जगत, राजेंद्र कौशिल, परमेश्वर राव मराठा, सेत कुमार सांडे, किरण जांगड़े, श्यामा मरावी, पुष्पेंद्र कंवर सहित समस्त स्टाफ व छात्र उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post