तुमान रंगोले मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार बाइक सवार पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक क्रमांक CG-12 BQ-9032 में सवार युवक पाली से रंगोले की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार अत्यधिक थी, जिस कारण चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक करीब 20 फीट तक घिसटती हुई दूर जा गिरी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी, जिनकी मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। खबर लिखे जाने तक बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी थी।