तुमान कटघोरा वन मंडल जटगा वन परिक्षेत्र के कटोरी नगोई के आश्रित मोहल्ला कुकरीकडर के धोबीबारी कक्ष क्रमांक पी 246 में हाथियों के दल ने दो दिन में कई किसानों शशि किरण, सूनाराम, अमिनतरा, सुंदरलाल, रामकेश, जगदेव, बुधवारिया, के घरों पर हमला करके घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया।
सूचना मिलते ही परिक्षेत्र अधिकारी के मार्गदर्शन पर वनरक्षक बलराम सिंह पोटे और वन स्टॉप तथा ग्राम के सरपंच खेमराज सिंह ने प्रभावित परिवारों को दाल, चावल, बर्तन ब्लैंकेट आदि खाद्य सामान सहायता के रूप में दिया। इस मौके पर वन विभाग और ग्रामवासियों ने प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
हाथियों के हमले से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। वन विभाग हाथियों के हमले को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

