कोरबा तुमान कटघोरा वन मंडल के जटगा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत तुमान में आज पसान और जटगा वन परिक्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रहण ** शाखकर्तन कार्य प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में कटघोरा वन मंडल के जिला लघु वनों उपज समिति कटघोरा के अध्यक्ष संतोषीबाई, समस्त मंडल सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह, वन मंडलाधिकारी कुमार निशांत, डी, उप प्रबंध संचालक ए,के, मिश्रा, लेखपाल राव जी सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में जंगल को बचाने के लिए शपथ ली गई और जंगल में आग लगने पर तत्काल विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं स्वयं बुझाने का निर्णय लिया गया। पसान परिक्षेत्र और जटगा का परिक्षेत्र से आए समस्त स्टाफ एवं फंड मुंशी, लघु वनो उपज के समस्त प्रबंधक, जटगा परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर एवं वनरक्षक कार्यक्रम में उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य जंगल को बचाने और तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करना था। इस कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने जंगल को बचाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और जंगल में आग लगने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्णय लिया।
