कटघोरा वन मंडल के वन मंडलाधिकारी कुमार निशांत ने वन परिक्षेत्र जटगा अंतर्गत ग्राम कुकरीकाडर (धोबीबारी) में हाथियों द्वारा किए गए मकान क्षति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त मकान मालिक से मुलाकात की और उन्हें तत्काल मुआवजा देने की बात कही।
मौके पर वनरक्षक बलराम सिंह पोटे भी उपस्थित थे। वन मंडलाधिकारी ने प्रभावित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और हाथियों के हमले से हुए नुकसान का जायजा लिया।
इस निरीक्षण के दौरान वन मंडलाधिकारी ने हाथियों के हमले को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए और प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही।
