विकासखंड पाली के क्षेत्र अंतर्गत संकुल केंद्र बोईदा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल रहे अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया कार्यक्रम में कक्षा 1ली, 6वीं, 9वीं के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर,माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया निशुल्क पुस्तक एवं गणवेश नवप्रवेशी बच्चों को अतिथियों के द्वारा दिया गया है
छ.ग.माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा 2026 में शा.उ.मा.विद्यालय बोईदा के कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थी कु.प्रतिभा को मोमेंटो,प्रशस्ति पत्र एवं 2101रूपये प्रोत्साहन राशि,कु. अनीशा पटेल को मोमेंटो,प्रशस्ति पत्र एवं 1501 रुपए का प्रोत्साहन राशि, नागेश्वर प्रसाद को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं 701 रुपए का प्रोत्साहन राशि। कक्षा 10वीं में कु. सुजाता को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र एवं 1501 रुपए प्रोत्साहन राशि,कुमारी दिव्या को मोमेंटो प्रशस्ति पत्र 1101रुपये का प्रोत्साहन राशि विनय कुमार को मोमेंटो प्रशस्ति पत्र एवं 501रूपये का प्रोत्साहन राशि कक्षा आठवीं में शास.पूर्व माध्यमिक शाला मुरली से कु.नेहा,कु. वर्षा,कु. संध्या शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बोईदा सुमन तिवारी,कुअनुप्रिया,कु प्रियाश्मी,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सराईपाली से कु.देवीका,कु.प्रिया,जीया कश्यप को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र कक्षा पांचवी के बच्चों को मेडल ग्राम पंचायत के सरपंच संजय राज एवं उपसरपंच श्रीमती श्वेता दुष्यंत शर्मा के सौजन्य से मुख्य अतिथि माननीय प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा के हाथों सम्मानित किया गया मेधावी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया जिससे बच्चों में खुशी का माहौल देखने को मिला आगामी परीक्षाओं में बच्चों को उच्च अंक प्राप्त करने प्रेरणा मिली अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि,विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे सशक्त माध्यम है विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से अध्ययन करने,अनुशासन का पालन करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी ग्राम पंचायत के सरपंच संजय राज एवं अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन द्वारा संचालित न्योता भोज जैसी योजनाओं से बच्चों को बेहतर पोषण मिल रहा है, जिससे वे स्वस्थ रहकर अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं और अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा के द्वारा उपस्थित सभी बच्चों एवं उपस्थित जनों को न्योता भोज के तहत भोजन खिलाया गया कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों,पालकों एवं ग्रामीणों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करने का संकल्प लिया कार्यक्रम के अंत में अतिथियों,पालकों एवं विद्यार्थियों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की मंच संचालन राजेंद्र नायक ने किया
मुख्य अतिथि प्रेमचंद पटेल विधायक विधानसभा क्षेत्र कटघोरा,दुष्यंत शर्मा विधायक प्रतिनिधि,मुकेश जायसवाल जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि,रघुराज उईके पूर्व युवा आयोग के सदस्य,श्रीमती अंजलि श्रीवास जनपद सदस्य, संजय राज सरपंच बोईदा,शंकर कंवर सरपंच मुरली, कौशल श्रीवास जनपद सदस्य प्रतिनिधि,श्रीमती श्वेता शर्मा उप सरपंच बोईदा,राजकुमार उईके उप सरपंच मुरली, कुम्देश गोभिल विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाली,श्रीमती पूनम दुबे प्राचार्य शा ,उ,मा,वि,बोईदा, मनोज चौबे जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन,सत्य प्रकाश खांडेकर शैक्षिक समन्वयक, प्रधान पाठक-अशोक पैकरा, मनबोध सूर्यवंशी,दिलीप पोर्ते, ओमप्रकाश खांडे, बुद्धेश्वर सोनवानी,कलीराम मरावी, प्रशांत सोनी,श्रीमती सुमित्रा जगत,सीताराम ओगरे,सुरेश कुमार पटेल,ठक्कर ओगरे, मधुर सिंह खुसरो,शिक्षक ज्योतिष तिवारी,रमेश जांगड़े,गनपत ध्रुव,शांतिलाल पटेल,अनिल यादव,पुनाराम खूंटे,ग्राम पंचायत बोईदा एवं मुरली के पंचगण,ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


