कोरबा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आईटीआई कॉलोनी रामपुर शाखा के नवीनीकृत परिसर का उद्घाटन गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्री आलोक रंजन, उप महाप्रबंधक (B&O), प्रशासनिक कार्यालय बिलासपुर की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में श्री आदर्श श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रबंधक, आरबीओ कोरबा, श्री अनिल कुमार ओझा, मुख्य प्रबंधक (ऑपरेशन) तथा श्री रामेश्वर कुमार, मुख्य प्रबंधक, आईटीआई कॉलोनी रामपुर शाखा सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नवीनीकृत शाखा परिसर को आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं, बेहतर ग्राहक सेवा एवं सुगम कार्य वातावरण को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि बैंक सदैव ग्राहकों को उत्कृष्ट एवं सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है तथा शाखा के आधुनिकीकरण से ग्राहकों को और बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।
कार्यक्रम के दौरान शाखा कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई तथा शाखा की निरंतर प्रगति एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
