कोरबा शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के माननीय अध्यक्ष श्री चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी द्वारा कोरबा मुख्य शाखा स्थित SBI Wealth Hub का वर्चुअल उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर श्री आलोक रंजन, उप महाप्रबंधक (B&O), प्रशासनिक कार्यालय बिलासपुर की विशेष भौतिक उपस्थिति रही। कार्यक्रम में श्री आदर्श श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रबंधक, आरबीओ कोरबा भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में श्री मृत्युंजय वर्मा, मुख्य प्रबंधक, D-VAS, श्री आकाश शर्मा, मुख्य प्रबंधक, मुख्य शाखा कोरबा, श्री निलेश कुशवाहा, मुख्य प्रबंधक (क्रेडिट), श्री कुनाल सिंह सेंगर, रिलेशनशिप मैनेजर – वेल्थ तथा श्री नवनीत सोनी, डेस्क ऑफिसर, D-VAS सहित बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि SBI Wealth Hub के माध्यम से ग्राहकों को आधुनिक, व्यक्तिगत एवं उत्कृष्ट बैंकिंग एवं निवेश सेवाएँ प्रदान की जाएंगी। यह पहल प्रीमियम बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं ग्राहकोन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने SBI Wealth Hub की सफलता हेतु शुभकामनाएँ व्यक्त कीं तथा ग्राहकों को बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
